CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 Question Paper

2026SET-180 Marks180 min66 Questions

Section

1
Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित गद्यांश – जलवायु संकट एवं लू से बचाव

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : गहराते जलवायु संकट के कारण धरती का तापमान न केवल बढ़ रहा है बल्कि गर्म दिनों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने से मानव के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है क्योंकि गरमी शरीर व दिमाग को बहुत पीड़ा देती है। शरीर में पानी की कमी से रक्त-वाहिकाओं पर गरमी का दबाव बढ़ जाता है, जिससे थक्के जमने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और मस्तिष्क आघात व दिल का दौरा पड़ता है। गुरदे में रक्त का प्रवाह कम होने से गुरदा शिथिल या खराब हो सकता है। मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य विकार बढ़ सकते हैं। शिशु और छोटे बच्चे वयस्कों की तुलना में ज्यादा असुरक्षित होते हैं। हाल के वर्षों में जलवायु संकट से निपटने की ओर वैश्विक स्तर पर ध्यान जाने लगा है। वर्ष 2015 से 2023 तक के कॉप सम्मेलन में राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत रेखांकित की गई। गरमी में लू से बचाव के लिए व्यक्तिगत, घरेलू, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास होने चाहिए। सीधे सूरज के नीचे आने से बचना, ढीले-ढाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना, सिर व आँखों की सुरक्षा, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना, हरे-भरे क्षेत्रों को बढ़ावा देना — ये सामूहिक नागरिक जिम्मेदारी है।

2
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित गद्यांश आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

गरमियों में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है, जब वे : (क) शारीरिक परिश्रम से बचने लगते हैं। (ख) खान-पान के प्रति लापरवाही बरतने लगते हैं। (ग) स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति उदासीनता दिखाने लगते हैं। (घ) स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कठोर परिश्रम करने लगते हैं।

()शारीरिक परिश्रम से बचने लगते हैं।
()खान-पान के प्रति लापरवाही बरतने लगते हैं।
()स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति उदासीनता दिखाने लगते हैं।
()स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कठोर परिश्रम करने लगते हैं।
3
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित गद्यांश आधारित बहुकथन बहुविकल्पीय प्रश्न

गद्यांश के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : (I) पानी की कमी से शरीर में रक्त-प्रवाह कम होने से शारीरिक अंगों की कार्य-संचालन क्षमता प्रभावित होती है। (II) बढ़ता तापमान मानसिक विकारों को जन्म देता है। (III) गरमी के प्रभाव से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। विकल्प : (क) (I) और (III) सही हैं। (ख) (I) और (II) सही हैं। (ग) (II) और (III) सही हैं। (घ) (I), (II) और (III), तीनों सही हैं।

()(I) और (III) सही हैं।
()(I) और (II) सही हैं।
()(II) और (III) सही हैं।
()(I), (II) और (III), तीनों सही हैं।
4
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित गद्यांश आधारित कथन-कारण प्रश्न

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : शिशु और छोटे बच्चे गरमी में वयस्कों की तुलना में ज्यादा असुरक्षित रहते हैं। कारण : उनकी शारीरिक प्रणालियाँ ताप अनुकूलन प्रक्रिया के लिए परिपक्व नहीं हो पातीं। विकल्प : (क) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं। (ख) कारण सही है लेकिन कथन गलत है। (ग) कथन सही है लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है। (घ) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

()कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
()कारण सही है लेकिन कथन गलत है।
()कथन सही है लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
()कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
5
2 marksVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित गद्यांश आधारित अति लघु उत्तरीय प्रश्न – लू

'लू' से आप क्या समझते हैं ? इससे बचने की सलाह क्यों दी जाती है ?

6
2 marksVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित गद्यांश आधारित अति लघु उत्तरीय प्रश्न – तापमान नियंत्रण के उपाय

बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखने के लिए किन्हीं दो उपायों को लिखिए।

7
Short Answerअपठित गद्यांश (पाठ्येतर/Unseen Passage – खंड क)अपठित गद्यांश – काँटे और फूल: जीवन के विरोधाभासों का सामंजस्य

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : मन कल्पनाशील है, इसलिए सुंदर सतरंगी कल्पनाएँ बनाकर लुभाता है, मगर सच का अनुभव करना हो तो कल्पना के आसमान से उतरकर सच के धरातल पर आना पड़ता है। काँटे, यानी जो भी दुखद है, जो भी नकारात्मक है, उसका स्वीकार। लेकिन उन्हें तो हम अपने भीतर कहीं गहरे दबा देते हैं, उनसे बचना चाहते हैं। जीवन को अच्छे और बुरे में बाँटकर हमने खुद के साथ बड़ा अन्याय किया है। जिन्दगी आदमी की सतरंगी कल्पनाओं के सहारे नहीं चलती, उसके अपने नियम हैं, जो बिल्कुल वैज्ञानिक हैं। हमारा पूरा अस्तित्व बना तरंगों से; यह ऊर्जा का महासागर है और ऊर्जाएँ स्वभावतः एक दूसरे के विपरीत और परिपूरक होती हैं। जो विपरीत दिखाई देता है, वह दूसरे को सहारा देता है। दो विपरीत एक दूसरे को सँभालते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सच में आपके जीवन का फूल खिले, तो काँटों से दूर रहने की आदत छोड़ दें। ज्योति अंधेरे में ही जगमगाती है। पत्थर पर जब छेनी चलती है, तभी तो मूर्तियाँ निर्मित होती हैं। अगर पत्थर कह दे कि नहीं, छेनी मुझे बर्दाश्त नहीं, मुझे काटो मत। मैं जैसा हूँ, मुझे वैसा ही रहने दो; तो अनगढ़ ही रह जाएगा। छेनी की चोट सहना उसके लिए जरूरी है। लोग काँटों से इसलिए बचते हैं कि उनके छिदने पर जो दुख होता है, उसकी पीड़ा सहने की उनमें शक्ति नहीं है। काँटों से निबाह करना काफी नहीं है, काँटों से उतना ही प्रेम करना होगा, जितना फूलों से। अगर आपने काँटों से प्रेम न किया, तो आप प्लास्टिक के फूल ही खरीद लाएँगे, क्योंकि उनमें काँटे नहीं होते। जिंदगी के दोहरे रूप को भली-भाँति पहचानिए। अगर आपने जिद की कि हम तो एक को ही पकड़कर जिएँगे, तो आपको यह भी मानना होगा कि आप एक ही पैर से, एक ही पतवार से अपनी नाव खे लेंगे। जब आप एक ही पतवार से नाव को खेओगे तो वह गोल-गोल चक्कर लगाने लगेगी। ऐसी ही जिंदगी है। दोनों पतवारों से खेकर ही इसे किनारे पहुँचाया जा सकता है।

8
1 markMCQअपठित गद्यांश (पाठ्येतर/Unseen Passage – खंड क)अपठित गद्यांश – 'ज्योति अंधेरे में ही जगमगाती है' का आशय

'ज्योति अंधेरे में ही जगमगाती है' – का गद्यांश के संदर्भ में आशय है :

()प्रकाश का भान अंधकार में ही होता है।
()अंधेरे के कारण ही प्रकाश का महत्त्व है।
()कष्टों के बाद ही सुख का अनुभव होता है।
()अंधेरे में रहने वाले ही प्रकाश का मोल समझते हैं।
9
1 markMCQअपठित गद्यांश (पाठ्येतर/Unseen Passage – खंड क)अपठित गद्यांश – पत्थर, छेनी, मूर्ति का सुमेलन

कॉलम – I को कॉलम – II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : कॉलम – I: I. पत्थर, II. छेनी, III. मूर्ति कॉलम – II: (i) कष्ट, (ii) मानव-जीवन, (iii) सफलता विकल्प :

()I (i), II (iii), III (ii)
()I (ii), II (iii), III (i)
()I (ii), II (i), III (iii)
()I (iii), II (ii), III (i)
10
1 markMCQअपठित गद्यांश (पाठ्येतर/Unseen Passage – खंड क)अपठित गद्यांश – पत्थर, छेनी, मूर्ति के उदाहरण का उद्देश्य

पत्थर, छेनी और मूर्ति का उदाहरण यहाँ किस उद्देश्य से दिया गया है ?

()मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु
()जीवन निखारने के लिए कष्टों का महत्त्व समझाने हेतु
()पत्थर की अनगढ़ता से परिचित कराने हेतु
()पत्थर, छेनी और मूर्ति की अन्योन्याश्रयिता को समझाने हेतु
11
2 marksVery Short Answerअपठित गद्यांश (पाठ्येतर/Unseen Passage – खंड क)अपठित गद्यांश – 'जीवन का फूल खिलना' का अभिप्राय

'जीवन का फूल खिलने' से क्या अभिप्राय है ?

12
2 marksVery Short Answerअपठित गद्यांश (पाठ्येतर/Unseen Passage – खंड क)अपठित गद्यांश – 'जिंदगी की नाव दोनों पतवारों से चलती है' कथन की सार्थकता

'जिंदगी की नाव दोनों पतवारों से चलती है' कथन की सार्थकता सिद्ध कीजिए।

Section

13
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)पदबंध और उसके भेद

बहादुर मेहनती और हँसमुख लड़का है। (वाक्य में से पदबंध छाँटिए और उसका भेद भी लिखिए)

14
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)पदबंध और उसके भेद

वह अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करता है। (रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए)

15
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)पदबंध और उसके भेद

अमरकांतजी ने बहुत-सा बाल और प्रौढ़-साहित्य भी लिखा। (वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए)

16
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)पदबंध और उसके भेद

सर्वनाम पदबंध का एक उदाहरण लिखिए।

17
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)पदबंध और उसके भेद

किसी भी वाक्य में क्रिया पदबंध की पहचान कैसे की जा सकती है, उदाहरण सहित लिखिए।

18
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)रचना की दृष्टि से वाक्य भेद

गौरैया ऊँचे महल के समीप से गुजरी और उसने संगीत की आवाज़ सुनी। (रचना की दृष्टि से वाक्य भेद लिखिए)

19
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)वाक्य रूपांतरण — सरल वाक्य से मिश्र वाक्य

नगर के एक ऊँचे स्तंभ पर राजकुमार की प्रतिमा थी। (मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए)

20
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)वाक्य रूपांतरण — मिश्र वाक्य से सरल वाक्य

जो नदियाँ स्वच्छ पानी को लेकर बहा करती थीं आज सूख रही हैं। (सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए)

21
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)वाक्य रूपांतरण — सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य

दिनभर उड़ने के बाद गौरैया रात को नगर के समीप पहुँची। (संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए)

22
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)सरल वाक्य की पहचान

सरल वाक्य की क्या पहचान है ? उदाहरण सहित लिखिए।

23
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)समास विग्रह की अवधारणा

समास विग्रह से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।

24
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)समास विग्रह एवं भेद — 'यथास्थिति'

'यथास्थिति' सामासिक पद का विग्रह करके इसका भेद भी लिखिए।

25
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)समास - तत्पुरुष समास

'गंगातट' पद तत्पुरुष समास का उदाहरण है, कैसे ?

26
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)समास - बहुव्रीहि समास

'महात्मा' शब्द का बहुव्रीहि समास में विग्रह कीजिए।

27
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)समास - द्विगु समास (समस्तपद निर्माण)

सात ऋषियों का समूह हिमालय पर ध्यान कर रहा था। (रेखांकित पदों से एक समस्तपद बनाकर लिखिए)

28
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मुहावरे - रिक्त स्थान पूर्ति

नीट की परीक्षा में अच्छी रैंक के साथ उत्तीर्ण होने के कारण राम के ──────── पड़ रहे। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए)

29
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मुहावरे - रिक्त स्थान पूर्ति

एक बात ──────── लो कि किसी को भी अपना ओ.टी.पी. नहीं बताना चाहिए। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए)

30
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मुहावरे - चयन एवं वाक्य-प्रयोग

अंडमान निकोबार द्वीप समूह का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर पर्यटक अपनी सुधबुध खो बैठे। (वाक्य से मुहावरा चुनकर किसी अन्य वाक्य में प्रयोग कीजिए)

31
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मुहावरे — पर्यायवाची भाव के मुहावरे

'पानी-पानी होना' मुहावरे के अर्थ को व्यंजित करने वाला अन्य कोई मुहावरा लिखिए।

32
1 markVery Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मुहावरे — तुलनात्मक अंतर

'ज़मीन आसमान का अंतर' और 'उन्नीस-बीस का अंतर' मुहावरों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Section

33
Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित नाट्यांश (गद्यांश) — वज़ीर अली और अंग्रेज़ अधिकारी

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : लेफ़्टीनेंट : हफ़्तों हो गए यहाँ खेमा डाले हुए। सिपाही भी तंग आ गए हैं। ये वज़ीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता। कर्नल : उसके अफ़साने सुन के रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ उसके दिल में किस क़दर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। मगर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेज़ी असर से बिल्कुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था। लेफ़्टीनेंट : कर्नल कालिंज ये सआदत अली कौन है ? कर्नल : आसिफ़उद्दौला का भाई है। वज़ीर अली का और उसका दुश्मन। असल में नवाब आसिफ़उद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया। लेफ़्टीनेंट : मगर सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने में क्या मसलेहत थी ? कर्नल : सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश-पसंद आदमी है इसलिए हमें अपनी आधी मुमलिकत (ज़ायदाद, दौलत) दे दी और दस लाख रुपये नगद। अब वो भी मज़े करता है और हम भी।

34
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)गद्यांश बोध — वज़ीर अली की पकड़ में न आने की स्थिति

'वज़ीर अली आदमी है या भूत' – वज़ीर अली के लिए लेफ़्टीनेंट ने ऐसा क्यों कहा ?

()उसकी अदृश्यता के कारण
()उसके पकड़ में न आने के कारण
()उससे भयभीत होने के कारण
()उसकी असीमित शक्ति के कारण
35
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)गद्यांश बोध — वज़ीर अली और रॉबिनहुड की समानता

वज़ीर अली और रॉबिनहुड में क्या समानता थी ? इस प्रश्न के उत्तर में उचित विकल्प चुनकर लिखिए : (I) दोनों ही अंग्रेज़ों के दुश्मन थे। (II) दोनों ही वीर और जाँबाज़ थे। (III) दोनों ही अपना तख़्त पाना चाहते थे। (IV) दोनों ही किसी की पकड़ में नहीं आते थे। विकल्प :

()(I) और (III)
()(II) और (IV)
()(I) , (II) और (IV)
()(I) और (IV)
36
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)गद्यांश बोध — कथन-कारण आधारित प्रश्न (सआदत अली का भय)

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए : कथन : वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया। कारण : वज़ीर अली की पैदाइश के कारण अवध का तख़्त पाने का उसका ख़्वाब धूमिल हो रहा था।

()कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
()कारण सही है लेकिन कथन गलत है।
()कथन सही है लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
()कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
37
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित नाट्यांश — शब्दार्थ (वज़ीर अली प्रसंग)

गद्यांश में प्रयुक्त 'मसलेहत' शब्द का अर्थ है :

()दुविधा
()रहस्य
()दिक्कत
()लालच
38
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)अपठित नाट्यांश — कारण आधारित बोध (वज़ीर अली प्रसंग)

अंग्रेज़ों ने सआदत अली को तख़्त पर क्यों बैठाया ?

()सआदत अली अंग्रेज़ों का घनिष्ठ मित्र था।
()राज्य-संचालन के कार्य में कुशल था।
()उसके माध्यम से अवध पर कब्ज़ा जमाना चाहते थे।
()ऐश-पसंद और अंग्रेज़ों का भरोसेमंद आदमी था।
39
2 marksShort Answerबड़े भाई साहब (मुंशी प्रेमचंद) — कक्षा 9 पाठ (स्पर्श भाग-1)बड़े भाई साहब — अपने अनुभव से जोड़कर उत्तर

'बड़े भाई साहब' पाठ में भाई साहब की दृष्टि में अंग्रेज़ी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं था। आपको कौन-सा विषय पढ़ना हँसी-खेल नहीं लगता और क्यों ? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।

40
2 marksShort Answerबड़े भाई साहब (मुंशी प्रेमचंद) — कक्षा 9 पाठ (स्पर्श भाग-1)डायरी का एक पन्ना — पुलिस कमिश्नर का नोटिस

'डायरी का एक पन्ना' पाठ में पुलिस कमिश्नर ने क्या नोटिस निकाला था और उसका क्या उद्देश्य था ?

41
2 marksShort Answerबड़े भाई साहब (मुंशी प्रेमचंद) — कक्षा 9 पाठ (स्पर्श भाग-1)तताँरा-वामीरो कथा — लोककथा बनाम वैज्ञानिक दृष्टिकोण

'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ में अंडमान निकोबार द्वीप के दो भागों में विभक्त होने की जिस कथा का उल्लेख किया गया है, वैज्ञानिक दृष्टि से क्या आप उससे सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।

42
2 marksShort Answerबड़े भाई साहब (मुंशी प्रेमचंद) — कक्षा 9 पाठ (स्पर्श भाग-1)तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र — राजकपूर की सलाह

तीसरी कसम फ़िल्म की कहानी सुनकर राजकपूर ने शैलेंद्र को क्या समझाया ? इससे उनके व्यक्तित्व की किस विशेषता का पता चलता है ?

43
Short Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मीराबाई का भक्ति पद - काव्यांश (अपठित बोध)

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कर लिखिए : स्याम म्हाने चाकर राखो जी, गिरधारी लाला म्हाने चाकर राखो जी। चाकर रहस्यूँ बाग लगास्यूँ नित उठ दरसण पास्यूँ। बिन्दरावन री कुंज गली में, गोविन्द लीला गास्यूँ। चाकरी में दरसण पास्यूँ, सुमरण पास्यूँ खरची। भाव भगती जागीरी पास्यूँ, तीनूं बाताँ सरसी। मोर मुगट पीताम्बर सौहे, गल वैजन्ती माला। बिन्दरावन में धेनु चरावे, मोहन मुरली वाला। ऊँचा ऊँचा महल बणावं बिच बिच राखूँ बारी। साँवरिया रा दरसण पास्यूँ पहर कुसुम्बी साड़ी।

44
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मीराबाई का भक्ति पद - चाकरी का कारण

'मीरा श्रीकृष्ण की चाकरी करना चाहती है' - इस कथन के पक्ष में उचित कारण है :

()उनका नाम-स्मरण करना चाहती है।
()उनके दैनिक कार्यों में हाथ बँटाना चाहती है।
()उनके दर्शनों का लाभ उठाना चाहती है।
()उनके लिए बाग-बगीचे लगाना चाहती है।
45
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मीराबाई का भक्ति पद - दर्शन, स्मरण और भक्ति का सामंजस्य

काव्यांश के आधार पर प्रभु सेवा में समर्पित मीरा सामंजस्य स्थापित करती हैं :

()त्याग, भक्ति और विनय का
()दर्शन, स्मरण और भक्ति का
()प्रेम, उपालंभ और दर्शन का
()सम्मान, प्रेम और भक्ति का
46
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मीराबाई का भक्ति पद - मीरा के कार्यों की पहचान

श्रीकृष्ण का सामीप्य पाने के लिए मीरा द्वारा कौन-सा कार्य नहीं किए जाने की बात कही गई ?

()कृष्ण का गुणगान करते हुए धेनु चराना
()कृष्ण की चाकरी करने को तैयार रहना
()उनके लिए ऊँचे-ऊँचे महल बनवाना
()उनके पसंदीदा वस्त्र धारण करना
47
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मीराबाई का भक्ति पद - खरची के रूप में सुमरण

श्रीकृष्ण की चाकरी में मीरा को जेब खर्च के रूप में क्या प्राप्त होगा ?

()कृष्ण के दर्शन
()नाम-स्मरण
()भाव रूपी भक्ति
()वृंदावन में रहना
48
1 markMCQअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मीराबाई का भक्ति पद - मूल भाव का मूल्यांकन

दिए गए काव्यांश के मूल भाव को व्यक्त करने वाला/वाले कथन है/हैं : (I) श्रीकृष्ण के भक्तवत्सल रूप का वर्णन किया गया है। (II) मीरा ने श्रीकृष्ण से अपनी सहायता करने का आग्रह किया है। (III) श्रीकृष्ण के सान्निध्य के लिए मीरा उनकी सेविका बनने के लिए भी तैयार है। (IV) श्रीकृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन किया गया है। विकल्प :

()(I) और (III) सही हैं।
()केवल (III) सही है।
()(I) और (II) सही हैं।
()(III) और (IV) सही हैं।
49
2 marksShort Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)साखी — सुख-दुख पर कबीर की दृष्टि

सुख-दुख के विषय में कबीर और सांसारिक मनुष्यों के दृष्टिकोण में क्या अंतर है ? 'साखी' कविता के आधार पर लिखिए।

50
2 marksShort Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)मनुष्यता — मृत्यु से निर्भयता की सलाह

'मनुष्यता' कविता में कवि मनुष्य को मृत्यु से भयभीत न होने की सलाह क्यों दे रहा है ?

51
2 marksShort Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)पर्वत प्रदेश में पावस — प्रकृति का कोमल रूप

आपकी पाठ्यपुस्तक की किस कविता में प्रकृति-सौंदर्य का वर्णन किया गया है ? उस कविता में वर्णित प्रकृति के कोमल रूप का वर्णन कीजिए।

52
2 marksShort Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)तोप — देशभक्ति का पाठ

'तोप' कविता के माध्यम से कवि ने हमें देशभक्ति का कौन-सा पाठ पढ़ाया है ? स्पष्ट कीजिए।

53
3 marksShort Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)हरिहर काका — पारिवारिक स्वार्थपरता

'हरिहर काका' कहानी के माध्यम से लेखक ने पारिवारिक जीवन में बढ़ती स्वार्थपरता को उजागर किया है। सिद्ध कीजिए।

54
3 marksShort Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)टोपी शुक्ला — बाल-मनोविज्ञान

क्या 'टोपी शुक्ला' कहानी बाल-मनोविज्ञान पर आधारित है ? तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।

55
3 marksShort Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)सपनों के से दिन — शिक्षा के प्रति तत्कालीन दृष्टिकोण

'परचूनिये, आढ़तीये भी अपने बच्चों को स्कूल भेजना ज़रूरी न समझते।' - 'सपनों के से दिन' पाठ से उद्धृत प्रस्तुत पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि तत्कालीन समय में शिक्षा के प्रति लोगों का क्या दृष्टिकोण था और इसका क्या कारण हो सकता है ?

Section

56
5 marksEssayअपठित गद्यांश (गद्य बोध)निबंध लेखन — ई-रिक्शा : पारंपरिक रिक्शा का आधुनिक रूप

ई-रिक्शा : पारंपरिक रिक्शा का आधुनिक रूप • आवागमन का सस्ता साधन • लाभ-हानि • ट्रैफिक नियमों की बाध्यता अनिवार्य

57
5 marksEssayअपठित गद्यांश (गद्य बोध)निबंध लेखन — आत्मविश्वास

आत्मविश्वास • आत्मविश्वास क्या है ? • आत्मविश्वास से लाभ • आत्मविश्वास का महत्त्व

58
5 marksEssayअपठित गद्यांश (गद्य बोध)निबंध लेखन — बिस्तर पर बीमारी का एक दिन

बिस्तर पर बीमारी का एक दिन • बीमार अवस्था में लेटे रहने का अनुभव • घरवालों द्वारा की जाने वाली देखभाल • शीघ्र ठीक होने की इच्छा

59
5 marksLong Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)पत्र लेखन — नगर निगम अधिकारी को प्राथमिक उपचार केंद्र खुलवाने हेतु निवेदन-पत्र

आपका नाम बिमल/बिमला है। अपने क्षेत्र में प्राथमिक उपचार केंद्र खुलवाने का निवेदन करते हुए नगर निगम अधिकारी को पत्र लिखिए।

60
5 marksLong Answerअपठित गद्यांश (गद्य बोध)पत्र लेखन — बैंक प्रबंधक को खाता स्थानांतरण हेतु पत्र

अथवा आपका नाम बिमल/बिमला है। आपके पिताजी का स्थानांतरण दूसरे शहर में हो गया है, अतः वह अपना वर्तमान बैंक खाता वहाँ स्थानांतरित करवाना चाहते हैं। इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने हेतु बैंक प्रबंधक को पत्र लिखिए।

61
4 marksLong Answerलेखन कौशल – सूचना लेखन (CBSE हिंदी 'ब' रचनात्मक लेखन खंड)सूचना लेखन – पर्यावरण दिवस कार्यक्रम

आपका नाम रोशन/रोशनी है। आप अपने विद्यालय में 'पर्यावरण (इको) क्लब' के अध्यक्ष/अध्यक्षा हैं। 'पर्यावरण दिवस' के अवसर पर आप विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। पर्यावरण (इको) क्लब के सभी सदस्यों को इस संदर्भ में एकत्रित होने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।

62
4 marksLong Answerलेखन कौशल – सूचना लेखन (CBSE हिंदी 'ब' रचनात्मक लेखन खंड)सूचना लेखन – भूकंप बचाव कार्यशाला

अथवा आपका नाम रोशन/रोशनी है। आप अपने विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव हैं। भूकंप (प्राकृतिक आपदा) से बचाव हेतु विद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को इसकी जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।

63
3 marksLong Answerलेखन कौशल – सूचना लेखन (CBSE हिंदी 'ब' रचनात्मक लेखन खंड)विज्ञापन लेखन – साइबर अपराध जागरूकता

बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहने के लिए साइबर अपराध विभाग की ओर से जनहित में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

64
3 marksLong Answerलेखन कौशल – सूचना लेखन (CBSE हिंदी 'ब' रचनात्मक लेखन खंड)विज्ञापन लेखन – छात्रवृत्ति योजना

अथवा 'अ ब स क्लब' द्वारा दसवीं कक्षा में 80% से अधिक अंक लाने वाले क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसकी जानकारी अधिक से अधिक छात्रों तक पहुँचाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

65
5 marksLong Answerलेखन कौशल – सूचना लेखन (CBSE हिंदी 'ब' रचनात्मक लेखन खंड)लघुकथा लेखन – 'सबसे बड़ा कौन'

'सबसे बड़ा कौन' विषय पर लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।

66
5 marksLong Answerलेखन कौशल – सूचना लेखन (CBSE हिंदी 'ब' रचनात्मक लेखन खंड)ई-मेल लेखन – पुस्तकालय हेतु पुस्तकें मँगवाना

अथवा पुस्तकालय अध्यक्षा/अध्यक्ष तनुजा/तनुज की ओर से विद्यालय के पुस्तकालय के लिए कुछ पुस्तकें मँगवाने हेतु 'अ ब स पुस्तक भंडार', दिल्ली को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।

Frequently Asked Questions

How many questions are in the CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 paper?

The CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 question paper has 66 questions carrying a total of 80 marks.

What is the maximum marks for CBSE Class 10 Hindi Course B 2026?

The maximum marks for the CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 exam is 80.

How long is the CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 exam?

The CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 exam duration is 180 minutes (3 hours).

Where can I find answers to the CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 question paper?

Padhantu provides complete answers to all questions in the CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 paper. You can read the answers directly on this page. Each question shows the official answer along with chapter and topic information.