CBSE Class 10 Hindi Course B — Short Answer Questions
Short answer questions from all previous year papers.
15 questions found
2026(15 questions)
- 55
'परचूनिये, आढ़तीये भी अपने बच्चों को स्कूल भेजना ज़रूरी न समझते।' - 'सपनों के से दिन' पाठ से उद्धृत प्रस्तुत पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि तत्कालीन समय में शिक्षा के प्रति लोगों का क्या दृष्टिकोण था और इसका क्या कारण हो सकता है ?
3 marks· ग· सपनों के से दिन — शिक्षा के प्रति तत्कालीन दृष्टिकोण - 39
'बड़े भाई साहब' पाठ में भाई साहब की दृष्टि में अंग्रेज़ी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं था। आपको कौन-सा विषय पढ़ना हँसी-खेल नहीं लगता और क्यों ? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
2 marks· ग· बड़े भाई साहब — अपने अनुभव से जोड़कर उत्तर - 43
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कर लिखिए : स्याम म्हाने चाकर राखो जी, गिरधारी लाला म्हाने चाकर राखो जी। चाकर रहस्यूँ बाग लगास्यूँ नित उठ दरसण पास्यूँ। बिन्दरावन री कुंज गली में, गोविन्द लीला गास्यूँ। चाकरी में दरसण पास्यूँ, सुमरण पास्यूँ खरची। भाव भगती जागीरी पास्यूँ, तीनूं बाताँ सरसी। मोर मुगट पीताम्बर सौहे, गल वैजन्ती माला। बिन्दरावन में धेनु चरावे, मोहन मुरली वाला। ऊँचा ऊँचा महल बणावं बिच बिच राखूँ बारी। साँवरिया रा दरसण पास्यूँ पहर कुसुम्बी साड़ी।
· ग· मीराबाई का भक्ति पद - काव्यांश (अपठित बोध) - 51
आपकी पाठ्यपुस्तक की किस कविता में प्रकृति-सौंदर्य का वर्णन किया गया है ? उस कविता में वर्णित प्रकृति के कोमल रूप का वर्णन कीजिए।
2 marks· ग· पर्वत प्रदेश में पावस — प्रकृति का कोमल रूप - 1
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : गहराते जलवायु संकट के कारण धरती का तापमान न केवल बढ़ रहा है बल्कि गर्म दिनों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने से मानव के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है क्योंकि गरमी शरीर व दिमाग को बहुत पीड़ा देती है। शरीर में पानी की कमी से रक्त-वाहिकाओं पर गरमी का दबाव बढ़ जाता है, जिससे थक्के जमने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और मस्तिष्क आघात व दिल का दौरा पड़ता है। गुरदे में रक्त का प्रवाह कम होने से गुरदा शिथिल या खराब हो सकता है। मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य विकार बढ़ सकते हैं। शिशु और छोटे बच्चे वयस्कों की तुलना में ज्यादा असुरक्षित होते हैं। हाल के वर्षों में जलवायु संकट से निपटने की ओर वैश्विक स्तर पर ध्यान जाने लगा है। वर्ष 2015 से 2023 तक के कॉप सम्मेलन में राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत रेखांकित की गई। गरमी में लू से बचाव के लिए व्यक्तिगत, घरेलू, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास होने चाहिए। सीधे सूरज के नीचे आने से बचना, ढीले-ढाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना, सिर व आँखों की सुरक्षा, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना, हरे-भरे क्षेत्रों को बढ़ावा देना — ये सामूहिक नागरिक जिम्मेदारी है।
· क· अपठित गद्यांश – जलवायु संकट एवं लू से बचाव - 33
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : लेफ़्टीनेंट : हफ़्तों हो गए यहाँ खेमा डाले हुए। सिपाही भी तंग आ गए हैं। ये वज़ीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता। कर्नल : उसके अफ़साने सुन के रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ उसके दिल में किस क़दर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। मगर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेज़ी असर से बिल्कुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था। लेफ़्टीनेंट : कर्नल कालिंज ये सआदत अली कौन है ? कर्नल : आसिफ़उद्दौला का भाई है। वज़ीर अली का और उसका दुश्मन। असल में नवाब आसिफ़उद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया। लेफ़्टीनेंट : मगर सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने में क्या मसलेहत थी ? कर्नल : सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश-पसंद आदमी है इसलिए हमें अपनी आधी मुमलिकत (ज़ायदाद, दौलत) दे दी और दस लाख रुपये नगद। अब वो भी मज़े करता है और हम भी।
· ग· अपठित नाट्यांश (गद्यांश) — वज़ीर अली और अंग्रेज़ अधिकारी - 41
'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ में अंडमान निकोबार द्वीप के दो भागों में विभक्त होने की जिस कथा का उल्लेख किया गया है, वैज्ञानिक दृष्टि से क्या आप उससे सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
2 marks· ग· तताँरा-वामीरो कथा — लोककथा बनाम वैज्ञानिक दृष्टिकोण - 7
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : मन कल्पनाशील है, इसलिए सुंदर सतरंगी कल्पनाएँ बनाकर लुभाता है, मगर सच का अनुभव करना हो तो कल्पना के आसमान से उतरकर सच के धरातल पर आना पड़ता है। काँटे, यानी जो भी दुखद है, जो भी नकारात्मक है, उसका स्वीकार। लेकिन उन्हें तो हम अपने भीतर कहीं गहरे दबा देते हैं, उनसे बचना चाहते हैं। जीवन को अच्छे और बुरे में बाँटकर हमने खुद के साथ बड़ा अन्याय किया है। जिन्दगी आदमी की सतरंगी कल्पनाओं के सहारे नहीं चलती, उसके अपने नियम हैं, जो बिल्कुल वैज्ञानिक हैं। हमारा पूरा अस्तित्व बना तरंगों से; यह ऊर्जा का महासागर है और ऊर्जाएँ स्वभावतः एक दूसरे के विपरीत और परिपूरक होती हैं। जो विपरीत दिखाई देता है, वह दूसरे को सहारा देता है। दो विपरीत एक दूसरे को सँभालते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सच में आपके जीवन का फूल खिले, तो काँटों से दूर रहने की आदत छोड़ दें। ज्योति अंधेरे में ही जगमगाती है। पत्थर पर जब छेनी चलती है, तभी तो मूर्तियाँ निर्मित होती हैं। अगर पत्थर कह दे कि नहीं, छेनी मुझे बर्दाश्त नहीं, मुझे काटो मत। मैं जैसा हूँ, मुझे वैसा ही रहने दो; तो अनगढ़ ही रह जाएगा। छेनी की चोट सहना उसके लिए जरूरी है। लोग काँटों से इसलिए बचते हैं कि उनके छिदने पर जो दुख होता है, उसकी पीड़ा सहने की उनमें शक्ति नहीं है। काँटों से निबाह करना काफी नहीं है, काँटों से उतना ही प्रेम करना होगा, जितना फूलों से। अगर आपने काँटों से प्रेम न किया, तो आप प्लास्टिक के फूल ही खरीद लाएँगे, क्योंकि उनमें काँटे नहीं होते। जिंदगी के दोहरे रूप को भली-भाँति पहचानिए। अगर आपने जिद की कि हम तो एक को ही पकड़कर जिएँगे, तो आपको यह भी मानना होगा कि आप एक ही पैर से, एक ही पतवार से अपनी नाव खे लेंगे। जब आप एक ही पतवार से नाव को खेओगे तो वह गोल-गोल चक्कर लगाने लगेगी। ऐसी ही जिंदगी है। दोनों पतवारों से खेकर ही इसे किनारे पहुँचाया जा सकता है।
· क· अपठित गद्यांश – काँटे और फूल: जीवन के विरोधाभासों का सामंजस्य - 42
तीसरी कसम फ़िल्म की कहानी सुनकर राजकपूर ने शैलेंद्र को क्या समझाया ? इससे उनके व्यक्तित्व की किस विशेषता का पता चलता है ?
2 marks· ग· तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र — राजकपूर की सलाह - 50
'मनुष्यता' कविता में कवि मनुष्य को मृत्यु से भयभीत न होने की सलाह क्यों दे रहा है ?
2 marks· ग· मनुष्यता — मृत्यु से निर्भयता की सलाह - 53
'हरिहर काका' कहानी के माध्यम से लेखक ने पारिवारिक जीवन में बढ़ती स्वार्थपरता को उजागर किया है। सिद्ध कीजिए।
3 marks· ग· हरिहर काका — पारिवारिक स्वार्थपरता - 54
क्या 'टोपी शुक्ला' कहानी बाल-मनोविज्ञान पर आधारित है ? तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।
3 marks· ग· टोपी शुक्ला — बाल-मनोविज्ञान - 49
सुख-दुख के विषय में कबीर और सांसारिक मनुष्यों के दृष्टिकोण में क्या अंतर है ? 'साखी' कविता के आधार पर लिखिए।
2 marks· ग· साखी — सुख-दुख पर कबीर की दृष्टि - 40
'डायरी का एक पन्ना' पाठ में पुलिस कमिश्नर ने क्या नोटिस निकाला था और उसका क्या उद्देश्य था ?
2 marks· ग· डायरी का एक पन्ना — पुलिस कमिश्नर का नोटिस - 52
'तोप' कविता के माध्यम से कवि ने हमें देशभक्ति का कौन-सा पाठ पढ़ाया है ? स्पष्ट कीजिए।
2 marks· ग· तोप — देशभक्ति का पाठ