CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Question Paper

2026SET-180 Marks180 min31 Questions

Section

1
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)अपठित गद्यांश: संस्कृति और सभ्यता का भेद

संस्कृति सभ्यता से भिन्न है क्योंकि संस्कृति –

(A)सभ्यता की अपेक्षा स्थूल और विशद होती है
(B)सभ्यता की अपेक्षा अत्यंत सूक्ष्म होती है
(C)समन्वयमूलक है और सभ्यता सूक्ष्म होती है
(D)आदर्शमूलक है और सभ्यता यथार्थ होती है
2
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)अपठित गद्यांश: सभ्यता का अभिप्राय

गद्यांश के अनुसार 'सभ्यता' का अभिप्राय क्या है ?

(A)मानव को कलाकार बना देने की विशेषता
(B)मानव के स्वाधीन चिंतन की गाथा
(C)मनुष्य की ऐश्वर्यपूर्ण कहानी
(D)मनुष्य के भौतिक विकास का क्रम
3
1 markअपठित बोध (गद्यांश)अपठित गद्यांश: संस्कृति और मानवीय मूल्यों का विकास (कथन-कारण)

निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यान से पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : संस्कृति से मनुष्य दया, ममता, परोपकार आदि गुण और कला का रसास्वादन करना सीखता है । कारण : संस्कृति मनुष्य के मानवीय मूल्यों और कौशल का विकास करती है ।

(A)कथन सही है, कारण गलत है ।
(B)कथन गलत है, कारण सही है ।
(C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(D)कथन और कारण दोनों गलत हैं ।
4
1 markVery Short Answerअपठित बोध (गद्यांश)अपठित गद्यांश: सभ्यता-संस्कृति का अंतर उदाहरण सहित

'सभ्यता' और 'संस्कृति' के अंतर को उचित उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए ।

5
2 marksShort Answerअपठित बोध (गद्यांश)सभ्यता और संस्कृति का सह-अस्तित्व

'सभ्यता और संस्कृति दोनों साथ-साथ चलते हैं' – कैसे ? उदाहरण देकर इस कथन की पुष्टि कीजिए ।

6
2 marksShort Answerअपठित बोध (गद्यांश)संस्कृति: आत्मा का गुण

"संस्कृति असल में शरीर का नहीं आत्मा का गुण है ।" इस कथन को गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।

7
2 marksShort Answerअपठित बोध (गद्यांश)सभ्यता-पूर्व मानव-स्थिति और सभ्यता के परिणाम

सभ्यता के विकास से पूर्व मनुष्य की क्या स्थिति थी ? सभ्यता के विकास के क्या परिणाम हुए ?

8
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)धूप का मानवीकरण-चित्रण

काव्यांश में धूप को किस रूप में चित्रित किया गया है ?

(A)चाँदी की साड़ी के रूप में
(B)फूली सरसों के रूप में
(C)मैके में आई बेटी के रूप में
(D)हमजोली सखी के रूप में
9
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)अपठित काव्यांश — मानवीकरण एवं विवरण-आधारित बोध

फूली हुई सरसों से आकर कौन लिपट गई ?

(A)धूप
(B)हवा
(C)बेटी
(D)चाँदनी
10
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)अपठित काव्यांश — बिंब एवं प्रतीक-योजना

खेतों की गोदी में सारंगी बजती है –

(A)खेतों के बीच से गुजरती हवा की ध्वनि की
(B)खेतों के ऊपर उड़ते पक्षियों के मीठे स्वरों की
(C)पक्षियों को उड़ाने के लिए किसान की बाँसुरी की
(D)पक्षियों को बुलाने के लिए छोटे बच्चों की
11
1 markVery Short Answerअपठित बोध (गद्यांश)अपठित काव्यांश — प्रतीकात्मक तुलना

ठूँठ पर बैठे काल की तुलना किससे और किस आधार पर की गई है ?

12
2 marksShort Answerअपठित बोध (गद्यांश)अपठित काव्यांश — कल्पना और बिंब-योजना

नदी में पड़ते आकाश के प्रतिबिंब के बारे में कवि ने क्या कल्पना की है ? स्पष्ट कीजिए ।

13
2 marksShort Answerअपठित बोध (अपठित काव्यांश) — यह किसी निर्धारित NCERT पाठ का अंश नहीं, बल्कि अपठित/नया काव्यांश हैअपठित काव्यांश - ग्रामीण प्रकृति का सौंदर्य

काव्यांश के आधार पर ग्रामीण प्रकृति के सौंदर्य का वर्णन कीजिए ।

Section खंड - ख

14
6 marksEssayअपठित बोध (गद्यांश)रचनात्मक लेखन (निबंध) - जंक फूड / महानगरों का आकर्षण / बाज़ारों का बदलता स्वरूप

निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए : (i) जंक फूड का बढ़ता चलन (ii) महानगरों का बढ़ता आकर्षण (iii) बाज़ारों का बदलता स्वरूप

15
8 marksShort Answerअपठित बोध (गद्यांश)अभिव्यक्ति और माध्यम - रेडियो, टीवी व विशेष लेखन की अवधारणाएँ

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए : (4×2=84 \times 2 = 8) (i) 'रेडियो मूलत: एकरेखीय (लीनियर) माध्यम है ।' – कैसे ? (ii) एंकर-बाइट से क्या तात्पर्य है ? (iii) विशेष लेखन की भाषा-शैली सामान्य लेखन से किस प्रकार भिन्न है ? स्पष्ट कीजिए । (iv) समाचार और फीचर में क्या अंतर है ? उल्लेख कीजिए । (v) विश्लेषणात्मक रिपोर्ट किसे कहते हैं ?

16
8 marksLong Answerअपठित बोध (गद्यांश)अभिव्यक्ति और माध्यम - लेखन कौशल, नाट्य रूपांतरण व रेडियो नाटक

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए : (2×4=82 \times 4 = 8) (i) 'अप्रत्याशित विषयों पर लिखने से लेखन पर पकड़ मजबूत होती है ।' – कैसे ? स्पष्ट कीजिए । (ii) कहानी के पात्रों के नाट्य रूपांतरण में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? स्पष्ट कीजिए । (iii) रेडियो नाटक के लिए कहानी का चयन करते समय किन महत्त्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है और क्यों ?

Section खंड - ग

17
1 markMCQउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2उषा - काली सिल उपमान

काव्यांश में 'काली सिल' उपमान किसके लिए प्रयुक्त किया गया है ?

(A)अंधकार से युक्त प्रकृति
(B)अँधेरे से युक्त आसमान
(C)अंधकार से युक्त पृथ्वी
(D)रात्रि का अंधकार
18
1 markMCQउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2उषा - काली सिल व लाल केसर पंक्ति का अर्थ

'बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से' – पंक्ति का सही अर्थ है –

(A)भोर का आकाश लालिमा से युक्त है ।
(B)भोर का आकाश काला है ।
(C)भोर में केसर को धोया गया है ।
(D)भोर में काली सिल को धोया गया है ।
19
1 markMCQउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2उषा - शब्दचित्र शैली

इस काव्यांश में कवि ने उषा का कौन-सा चित्र प्रस्तुत किया है ?

(A)छायाचित्र
(B)रेखाचित्र
(C)शब्दचित्र
(D)भित्तिचित्र
20
1 markMCQउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2उषा - राख से लीपा हुआ चौका उपमा

कवि द्वारा भोर को 'राख से लीपा हुआ चौका' कहना प्रतिपादित करता है कि भोर का नभ :

(A)अपनी आभा से चमत्कृत कर रहा है ।
(B)प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा रहा है ।
(C)सफेद व नीले वर्णों का अद्भुत मिश्रण है ।
(D)नए परिवर्तनों व आयामों का प्रतीक है ।
21
1 markMCQउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2उषा कविता – बिंब और अनुभूति

'नील जल में या किसी की गौर झिलमिल देह' – का वर्णन किस अनुभूति से संबंधित है ?

(A)निर्मलता और उज्ज्वलता
(B)कृत्रिमता और पवित्रता
(C)कोमलता और सुंदरता
(D)विस्मय और रहस्य
22
6 marksLong Answerउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2काव्य पाठ आधारित विश्लेषणात्मक प्रश्न (कविता के बहाने/कैमरे में बंद अपाहिज/कवितावली)

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2 × 3 = 6) (i) "सब घर एक कर देना" – पंक्ति का बच्चों और कविता के संदर्भ में क्या औचित्य है ? 'कविता के बहाने' कविता के आधार पर लिखिए । (ii) 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता को आप करुणा की कविता मानते हैं या क्रूरता की ? तर्क सहित उत्तर लिखिए । (iii) 'तुलसीदास का युग बेरोज़गारी से त्रस्त था' – 'कवितावली' के संदर्भ में इस कथन को सिद्ध कीजिए ।

23
4 marksLong Answerउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2काव्य पाठ आधारित लघु प्रश्न (पतंग/बादल राग/बात सीधी थी पर)

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए : (2 × 2 = 4) (i) 'पतंग' कविता में कवि ने भादो के समाप्त होने के बाद प्रकृति में आए परिवर्तनों को कैसे अभिव्यक्त किया है ? स्पष्ट कीजिए । (ii) 'बादल राग' कविता में 'जीवन का पारावार' किसे कहा गया है और क्यों ? (iii) 'बात सीधी थी पर' कविता के संदर्भ में 'भाषा में पेंच कसना' के आशय को स्पष्ट कीजिए ।

Section खंड-ग

24
1 markMCQउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2पहलवान की ढोलक – रात्रि का मानवीकरण एवं महामारी चित्रण

अँधेरी रात चुपचाप आँसू क्यों बहा रही थी ?

(A)जंगली पशुओं की डरावनी आवाज के कारण
(B)प्रकृति की असमर्थता व विवशता के कारण
(C)महामारी के कारण गाँव वालों की असहाय स्थिति से दुखी होने के कारण
(D)रात में व्याप्त अंधकार और सन्नाटे के डर के कारण
25
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)गद्यांश में प्रतीकात्मक अर्थ का स्तंभ-मिलान

स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए : स्तंभ-I क. प्रकाश का नाम नहीं ख. तारे की ज्योति और शक्ति का शेष होना ग. चित न होना स्तंभ-II (i) हार न मानना (ii) आशा और जिजीविषा का अभाव (iii) पीड़ित गाँव वालों की मदद न कर पाना

(A)क-(iii), ख-(i), ग-(ii)
(B)क-(ii), ख-(iii), ग-(i)
(C)क-(i), ख-(ii), ग-(iii)
(D)क-(i), ख-(iii), ग-(ii)
26
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)गद्यांश में रात्रि के भयावहपन का प्रभाव

रात्रि के भयावहपन का उल्लेख किस प्रभाव को दर्शाने के लिए किया गया है ?

(A)महामारी की भयानकता और दुष्प्रभाव का उल्लेख करने हेतु
(B)निस्तब्धता में मानवीय पीड़ा की झलक दिखाने हेतु
(C)रात्रि में भी गाँव में हलकी चहल-पहल बताने हेतु
(D)रात में बच्चों के उत्साह व निडरता का प्रदर्शन करने हेतु
27
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)गद्यांश में उल्लिखित/अनुल्लिखित तथ्यों की पहचान

गद्यांश में इनमें से किसका उल्लेख नहीं मिलता है ?

(A)रात्रि की निस्तब्धता
(B)तारों की भावुकता
(C)उत्तेजना युक्त उत्साह
(D)आहों का हृदय में दबना
28
1 markMCQअपठित बोध (गद्यांश)पेचक की आवाज़ का प्रतीकार्थ

'पेचक की डरावनी आवाज़' का प्रतीकार्थ है –

(A)जीव-जंतुओं की सक्रियता
(B)मृत्यु या अनिष्ट की आहट
(C)पक्षियों की स्वाभाविक ध्वनि
(D)ग्रामीण परिवेश की सजीवता
29
6 marksShort Answerउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2भक्तिन, काले मेघा पानी दे व श्रम-विभाजन (जाति प्रथा) - लघु उत्तरीय

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2 × 3 = 6) (i) महादेवी वर्मा ने भक्तिन के साथ अपने संबंध को किस रूप में महसूस किया ? 'भक्तिन' पाठ के आधार पर लिखिए । (ii) 'काले मेघा पानी दे' पाठ में लोक-प्रचलित विश्वास और विज्ञान के द्वंद्व का चित्रण किस प्रकार किया गया है ? (iii) श्रम विभाजन किसे कहते हैं ? सभ्य समाज के लिए इसकी क्या आवश्यकता है ?

30
4 marksShort Answerउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2बाज़ार दर्शन, शिरीष के फूल व दासता की परिभाषा (जाति प्रथा) - लघु उत्तरीय

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए : (2 × 2 = 4) (i) 'बाज़ार दर्शन' पाठ के आधार पर भगत जी के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए । (ii) 'शिरीष के फूल' निबंध के आधार पर लिखिए कि पाठ में शिरीष के फूल की तुलना किससे और क्यों की गई है ? (iii) " 'दासता' केवल कानूनी पराधीनता को ही नहीं कहा जा सकता ।" इस कथन के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 'मेरी कल्पना का आदर्श समाज' में 'दासता' को किन व्यापक अर्थों में परिभाषित किया है ?

31
10 marksLong Answerउषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2सिल्वर वैडिंग, जूझ व अतीत में दबे पाँव - दीर्घ उत्तरीय

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए : (2 × 5 = 10) (i) " 'सिल्वर वैडिंग' कहानी वर्तमान युग में बदलते हुए जीवन मूल्यों की कहानी है ।" स्पष्ट कीजिए कि ये जीवन मूल्य कौन-से हैं और क्यों बदल रहे हैं । (ii) "यह खेती हमें गड्ढे में धकेल रही है । पढ़ जाऊँगा तो नौकरी लग जाएगी, चार पैसे हाथ में रहेंगे ।" – 'जूझ' पाठ से उद्धृत इस कथन के संदर्भ में ग्रामीण युवाओं की मानसिक स्थिति का वर्णन कीजिए । (iii) लेखक ने सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े नगर मुअनजो-दड़ो की नगर-योजना की तुलना आज के नगरों से किस प्रकार की है ? 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर विवेचना कीजिए ।

Frequently Asked Questions

How many questions are in the CBSE Class 12 Hindi Core 2026 paper?

The CBSE Class 12 Hindi Core 2026 question paper has 31 questions carrying a total of 80 marks.

What is the maximum marks for CBSE Class 12 Hindi Core 2026?

The maximum marks for the CBSE Class 12 Hindi Core 2026 exam is 80.

How long is the CBSE Class 12 Hindi Core 2026 exam?

The CBSE Class 12 Hindi Core 2026 exam duration is 180 minutes (3 hours).

Where can I find answers to the CBSE Class 12 Hindi Core 2026 question paper?

Padhantu provides complete answers to all questions in the CBSE Class 12 Hindi Core 2026 paper. You can read the answers directly on this page. Each question shows the official answer along with chapter and topic information.