CBSE Class 12 Hindi Core — Long Answer Questions
Long answer questions from all previous year papers.
4 questions found
2026(4 questions)
- 23
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए : (2 × 2 = 4) (i) 'पतंग' कविता में कवि ने भादो के समाप्त होने के बाद प्रकृति में आए परिवर्तनों को कैसे अभिव्यक्त किया है ? स्पष्ट कीजिए । (ii) 'बादल राग' कविता में 'जीवन का पारावार' किसे कहा गया है और क्यों ? (iii) 'बात सीधी थी पर' कविता के संदर्भ में 'भाषा में पेंच कसना' के आशय को स्पष्ट कीजिए ।
4 marks· खंड - ग· काव्य पाठ आधारित लघु प्रश्न (पतंग/बादल राग/बात सीधी थी पर) - 22
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2 × 3 = 6) (i) "सब घर एक कर देना" – पंक्ति का बच्चों और कविता के संदर्भ में क्या औचित्य है ? 'कविता के बहाने' कविता के आधार पर लिखिए । (ii) 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता को आप करुणा की कविता मानते हैं या क्रूरता की ? तर्क सहित उत्तर लिखिए । (iii) 'तुलसीदास का युग बेरोज़गारी से त्रस्त था' – 'कवितावली' के संदर्भ में इस कथन को सिद्ध कीजिए ।
6 marks· खंड - ग· काव्य पाठ आधारित विश्लेषणात्मक प्रश्न (कविता के बहाने/कैमरे में बंद अपाहिज/कवितावली) - 31
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए : (2 × 5 = 10) (i) " 'सिल्वर वैडिंग' कहानी वर्तमान युग में बदलते हुए जीवन मूल्यों की कहानी है ।" स्पष्ट कीजिए कि ये जीवन मूल्य कौन-से हैं और क्यों बदल रहे हैं । (ii) "यह खेती हमें गड्ढे में धकेल रही है । पढ़ जाऊँगा तो नौकरी लग जाएगी, चार पैसे हाथ में रहेंगे ।" – 'जूझ' पाठ से उद्धृत इस कथन के संदर्भ में ग्रामीण युवाओं की मानसिक स्थिति का वर्णन कीजिए । (iii) लेखक ने सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े नगर मुअनजो-दड़ो की नगर-योजना की तुलना आज के नगरों से किस प्रकार की है ? 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर विवेचना कीजिए ।
10 marks· खंड-ग· सिल्वर वैडिंग, जूझ व अतीत में दबे पाँव - दीर्घ उत्तरीय - 16
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए : () (i) 'अप्रत्याशित विषयों पर लिखने से लेखन पर पकड़ मजबूत होती है ।' – कैसे ? स्पष्ट कीजिए । (ii) कहानी के पात्रों के नाट्य रूपांतरण में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? स्पष्ट कीजिए । (iii) रेडियो नाटक के लिए कहानी का चयन करते समय किन महत्त्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है और क्यों ?
8 marks· खंड - ख· अभिव्यक्ति और माध्यम - लेखन कौशल, नाट्य रूपांतरण व रेडियो नाटक