CBSE Class 12 Hindi Core — उषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2
All previous year questions from Chapter: उषा (शमशेर बहादुर सिंह) — आरोह भाग 2
11 questions found
2026(11 questions)
- 17
काव्यांश में 'काली सिल' उपमान किसके लिए प्रयुक्त किया गया है ?
1 mark· खंड - ग· उषा - काली सिल उपमान - 18
'बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से' – पंक्ति का सही अर्थ है –
1 mark· खंड - ग· उषा - काली सिल व लाल केसर पंक्ति का अर्थ - 19
इस काव्यांश में कवि ने उषा का कौन-सा चित्र प्रस्तुत किया है ?
1 mark· खंड - ग· उषा - शब्दचित्र शैली - 20
कवि द्वारा भोर को 'राख से लीपा हुआ चौका' कहना प्रतिपादित करता है कि भोर का नभ :
1 mark· खंड - ग· उषा - राख से लीपा हुआ चौका उपमा - 21
'नील जल में या किसी की गौर झिलमिल देह' – का वर्णन किस अनुभूति से संबंधित है ?
1 mark· खंड - ग· उषा कविता – बिंब और अनुभूति - 22
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2 × 3 = 6) (i) "सब घर एक कर देना" – पंक्ति का बच्चों और कविता के संदर्भ में क्या औचित्य है ? 'कविता के बहाने' कविता के आधार पर लिखिए । (ii) 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता को आप करुणा की कविता मानते हैं या क्रूरता की ? तर्क सहित उत्तर लिखिए । (iii) 'तुलसीदास का युग बेरोज़गारी से त्रस्त था' – 'कवितावली' के संदर्भ में इस कथन को सिद्ध कीजिए ।
6 marks· खंड - ग· काव्य पाठ आधारित विश्लेषणात्मक प्रश्न (कविता के बहाने/कैमरे में बंद अपाहिज/कवितावली) - 23
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए : (2 × 2 = 4) (i) 'पतंग' कविता में कवि ने भादो के समाप्त होने के बाद प्रकृति में आए परिवर्तनों को कैसे अभिव्यक्त किया है ? स्पष्ट कीजिए । (ii) 'बादल राग' कविता में 'जीवन का पारावार' किसे कहा गया है और क्यों ? (iii) 'बात सीधी थी पर' कविता के संदर्भ में 'भाषा में पेंच कसना' के आशय को स्पष्ट कीजिए ।
4 marks· खंड - ग· काव्य पाठ आधारित लघु प्रश्न (पतंग/बादल राग/बात सीधी थी पर) - 24
अँधेरी रात चुपचाप आँसू क्यों बहा रही थी ?
1 mark· खंड-ग· पहलवान की ढोलक – रात्रि का मानवीकरण एवं महामारी चित्रण - 29
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2 × 3 = 6) (i) महादेवी वर्मा ने भक्तिन के साथ अपने संबंध को किस रूप में महसूस किया ? 'भक्तिन' पाठ के आधार पर लिखिए । (ii) 'काले मेघा पानी दे' पाठ में लोक-प्रचलित विश्वास और विज्ञान के द्वंद्व का चित्रण किस प्रकार किया गया है ? (iii) श्रम विभाजन किसे कहते हैं ? सभ्य समाज के लिए इसकी क्या आवश्यकता है ?
6 marks· खंड-ग· भक्तिन, काले मेघा पानी दे व श्रम-विभाजन (जाति प्रथा) - लघु उत्तरीय - 30
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए : (2 × 2 = 4) (i) 'बाज़ार दर्शन' पाठ के आधार पर भगत जी के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए । (ii) 'शिरीष के फूल' निबंध के आधार पर लिखिए कि पाठ में शिरीष के फूल की तुलना किससे और क्यों की गई है ? (iii) " 'दासता' केवल कानूनी पराधीनता को ही नहीं कहा जा सकता ।" इस कथन के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 'मेरी कल्पना का आदर्श समाज' में 'दासता' को किन व्यापक अर्थों में परिभाषित किया है ?
4 marks· खंड-ग· बाज़ार दर्शन, शिरीष के फूल व दासता की परिभाषा (जाति प्रथा) - लघु उत्तरीय - 31
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए : (2 × 5 = 10) (i) " 'सिल्वर वैडिंग' कहानी वर्तमान युग में बदलते हुए जीवन मूल्यों की कहानी है ।" स्पष्ट कीजिए कि ये जीवन मूल्य कौन-से हैं और क्यों बदल रहे हैं । (ii) "यह खेती हमें गड्ढे में धकेल रही है । पढ़ जाऊँगा तो नौकरी लग जाएगी, चार पैसे हाथ में रहेंगे ।" – 'जूझ' पाठ से उद्धृत इस कथन के संदर्भ में ग्रामीण युवाओं की मानसिक स्थिति का वर्णन कीजिए । (iii) लेखक ने सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े नगर मुअनजो-दड़ो की नगर-योजना की तुलना आज के नगरों से किस प्रकार की है ? 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर विवेचना कीजिए ।
10 marks· खंड-ग· सिल्वर वैडिंग, जूझ व अतीत में दबे पाँव - दीर्घ उत्तरीय