CBSE Class class-10 Hindi Course B — Very Short Answer Questions
24 questions found
सात ऋषियों का समूह हिमालय पर ध्यान कर रहा था। (रेखांकित पदों से एक समस्तपद बनाकर लिखिए)
अमरकांतजी ने बहुत-सा बाल और प्रौढ़-साहित्य भी लिखा। (वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए)
नगर के एक ऊँचे स्तंभ पर राजकुमार की प्रतिमा थी। (मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए)
गौरैया ऊँचे महल के समीप से गुजरी और उसने संगीत की आवाज़ सुनी। (रचना की दृष्टि से वाक्य भेद लिखिए)
बहादुर मेहनती और हँसमुख लड़का है। (वाक्य में से पदबंध छाँटिए और उसका भेद भी लिखिए)
वह अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करता है। (रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए)
किसी भी वाक्य में क्रिया पदबंध की पहचान कैसे की जा सकती है, उदाहरण सहित लिखिए।
दिनभर उड़ने के बाद गौरैया रात को नगर के समीप पहुँची। (संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए)
एक बात ──────── लो कि किसी को भी अपना ओ.टी.पी. नहीं बताना चाहिए। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए)
अंडमान निकोबार द्वीप समूह का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर पर्यटक अपनी सुधबुध खो बैठे। (वाक्य से मुहावरा चुनकर किसी अन्य वाक्य में प्रयोग कीजिए)
'पानी-पानी होना' मुहावरे के अर्थ को व्यंजित करने वाला अन्य कोई मुहावरा लिखिए।
जो नदियाँ स्वच्छ पानी को लेकर बहा करती थीं आज सूख रही हैं। (सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए)
नीट की परीक्षा में अच्छी रैंक के साथ उत्तीर्ण होने के कारण राम के ──────── पड़ रहे। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए)
'ज़मीन आसमान का अंतर' और 'उन्नीस-बीस का अंतर' मुहावरों में अंतर स्पष्ट कीजिए।